शामली की चीनी मिलों का पेराई सत्र 11 दिन पिछड़ा:ऊन मिल में शुरू होगी गन्ने की पेराई, 21,800 क्विंटल गन्ने की खरीद

Nov 11, 2026 - 08:07
0
शामली की चीनी मिलों का पेराई सत्र 11 दिन पिछड़ा:ऊन मिल में शुरू होगी गन्ने की पेराई, 21,800 क्विंटल गन्ने की खरीद
शामली की चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछले साल के मुकाबले इस बार 11 दिन पिछड़ गया है। बुधवार को सबसे पहले ऊन चीनी मिल में दोपहर 12 बजे से गन्ने की पेराई शुरू होगी। वहीं, शामली चीनी मिल 12 नवंबर और थानाभवन चीनी मिल 14 नवंबर से चालू होगी। पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही मिलों के खरीद केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। ऊन और शामली चीनी मिल के खरीद केंद्रों पर अब तक कुल 21,800 क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। ऊन मिल में आज दोपहर 12 बजे से पेराई राणा समूह की ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप पिलानिया ने बताया कि पेराई सत्र शुरू कराने के लिए सोमवार से तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ कराया जा रहा है। बुधवार को पाठ संपन्न होने के बाद विधि-विधान से पेराई पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे मिल चालू कर दी जाएगी। मिल के खरीद केंद्रों पर अब तक 15 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। शामली मिल के केंद्रों पर 6,800 क्विंटल खरीद शामली चीनी मिल के 28 खरीद केंद्रों पर मंगलवार तक 6,800 क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे मिल परिसर में विधि-विधान से पेराई पूजन होगा। इसके बाद कैरियर में गन्ना डालकर किसानों को सम्मानित किया जाएगा। 12 नवंबर से मिल में पेराई शुरू हो जाएगी। थानाभवन मिल 14 नवंबर से चलेगी थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि मिल का पेराई पूजन 5 नवंबर को हो चुका है। 12 नवंबर से खरीद केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू होगी। इसके बाद 14 नवंबर को मिल चालू कर दी जाएगी। पिछले साल नवंबर के पहले सप्ताह में चल गई थीं दो मिलें पिछले पेराई सत्र 2025-26 में बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल 2 नवंबर, शामली चीनी मिल 3 नवंबर और ऊन चीनी मिल 11 नवंबर को चालू हो गई थीं। इस बार तीनों मिलों का संचालन देरी से शुरू हो रहा है। इससे जिले के गन्ना किसानों को पेराई शुरू होने का पिछले साल के मुकाबले अधिक इंतजार करना पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User