यूपी स्पेशल टीईटी की प्रोविजनल आंसर-की जारी:वेबसाइट पर अपलोड, 12 नवंबर तक दर्ज होगी आपत्ति
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विज्ञापन संख्या–03/2026) की अनंतिम यानी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। 3 नवंबर 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा की मास्टर सेट उत्तरकुंजी गुरूवार यान 5 नवंबर को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कैसे देखें उत्तरकुंजी
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक से अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद वे मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। आपत्ति कैसे दर्ज करें
किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन लिंक के जरिए ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026, रात्रि 11:59 बजे तक है। यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 3 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों—प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित हुई थी। परीक्षा ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में 2 घंटे 30 मिनट की थी और इसमें नकारात्मक अंकन लागू नहीं था। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। जिसके आधार पर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)