सहारनपुर में पुलिस ने 15 वाहनों के चालान काटे:बिना जरूरी कागजात और नियम तोड़ने पर 7 बाइक सीज

Nov 06, 2026 - 18:09
0
सहारनपुर में पुलिस ने 15 वाहनों के चालान काटे:बिना जरूरी कागजात और नियम तोड़ने पर 7 बाइक सीज
सहारनपुर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। यातायात माह के तहत शुक्रवार दोपहर एक बजे चिलकाना थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 15 वाहनों के चालान काटे, जबकि जरूरी वाहन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने और नियमों के उल्लंघन पर 7 बाइक को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। पुलिस ने चिलकाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान खासतौर पर बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सात बाइक को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया। सीज किए गए वाहनों में डिस्कवर, हीरो होंडा, स्प्लेंडर, हीरो, प्लेटिना और बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं। इनमें कुछ वाहन ऐसे भी थे, जिनके जरूरी कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। यातायात माह के दौरान पुलिस का फोकस सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, गलत तरीके से प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करना और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में चलाया जा रहा है। चिलकाना थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान, उपनिरीक्षक रवि कुमार, विकास तोमर और पुलिसकर्मी मोहित शर्मा व दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर निकलने से पहले अपने वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User