UPESSC सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा तारीख घोषित:19–20 नवंबर को होगा एग्जाम, 15 नवंबर से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का तरीख घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में आयोजित होगी। अभ्यर्थी 15 नवंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का कार्यक्रम परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी मंडल मुख्यालयों को केंद्र बनाकर कराई जाएगी। परीक्षा जनपद की जानकारी आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा जनपद की जानकारी 08 नवंबर से उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज कर अपने परीक्षा जनपद की जानकारी देख सकेंगे। प्रवेश पत्र 15 नवंबर 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा एवं महिला महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के 1,936 पदों के लिए कराई जा रही है। चयन प्रक्रिया में 360 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 40 अंकों का साक्षात्कार शामिल है। अयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट, विषयवार कार्यक्रम और प्रवेश पत्र संबंधी सूचना के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)