सहारनपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा:मंडी समिति के खंडहर के पास हुई गिरफ्तारी, 250 ग्राम चरस बरामद
सहारनपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। उसके कब्जे से अवैध चरस बरामद हुई है। थाना मंडी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत रविवार दोपहर एक बजे यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के अनुसार, आरोपी मंडी समिति परिसर में कूड़े के ढेर के पास बने खंडहर भवन के नजदीक मौजूद था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान खाताखेड़ी निवासी अतीक के रूप में हुई है। वीरेंद्र राणा के मुताबिक, रविवार को मंडी थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंडी समिति परिसर में कूड़े के ढेर के पास स्थित खंडहर भवन के नजदीक एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 250 ग्राम अवैध चरस मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया आरोपी अतीक पुत्र सईद उर्फ माठू है। वह खाताखेड़ी में पानी की टंकी के पास का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक,अतीक का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2022 में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसी साल उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। यानी चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी पहले भी नशे के कारोबार और अवैध हथियार से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई का सामना कर चुका है। पुलिस अब आरोपी के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स खंगाल रही है। जांच की जा रही है कि वह चरस कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम में एसआई शहरोज आलम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)