शिक्षा के लिए भिक्षा यात्रा:आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की पहल
जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सती माता ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश प्रजापति नंगे पैर 'शिक्षा के लिए भिक्षा यात्रा' पर निकले हैं। उन्होंने 4 नवंबर को दिल्ली के बुद्ध विहार, रिठाला से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के माध्यम से प्रस्तावित अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी विद्यालय के निर्माण के लिए जनसहयोग जुटाया जा रहा है। संतराम बीए एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रस्तावित विद्यालय का शिलान्यास 15 नवंबर को सतना में होगा। यात्रा मथुरा, आगरा, भिंड, डबरा और दतिया होते हुए आगे बढ़ रही है। 11 नवंबर को उरई पहुंचने पर राहुल राय प्रजापति के फार्म हाउस पर ठहराव होगा। इसके बाद 12 नवंबर को राठ, महोबा, बांदा और चित्रकूट होते हुए यात्रा 14 नवंबर को सतना पहुंचेगी। बिहार के शशि भूषण पंडित भी इस यात्रा में शामिल हैं। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर समाजसेवी और सामाजिक संगठन इसका स्वागत कर रहे हैं। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिलान्यास समारोह के मुख्य आयोजकों में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बाबू प्रजापति और महासचिव भारत प्रसाद प्रजापति शामिल हैं। कार्यक्रम में वेद प्रकाश, दारा सिंह प्रजापति, डॉ. गीतम सिंह और प्रभु लाल प्रजापति समेत देशभर के समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)