शिक्षक शोध वैज्ञानिक नवाचार अकादमिक कॉन्क्लेव:रसायन विज्ञान की शोध प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Nov 22, 2026 - 10:44
0
शिक्षक शोध वैज्ञानिक नवाचार अकादमिक कॉन्क्लेव:रसायन विज्ञान की शोध प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित
बरेली के खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी (केसीएमटी) में शिक्षकों के शोध कौशल को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक नवाचार प्रोत्साहित करने के लिए एक दिवसीय एकेडमिक कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग भटनागर, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह और कोऑर्डिनेटर डॉ. अल्पना जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महानिदेशक ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. अल्पना जोशी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रो. अनुराग भटनागर ने शिक्षा में नए विचारों और शोध की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉन्क्लेव में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने रसायन विज्ञान से संबंधित शोध प्रस्तुत किए। निर्णायक डॉ. सुधा देवी और डॉ. शालिनी गुप्ता ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शैलजा राणा, स्वप्निल, कोमल ओबेरॉय, पंकज, श्रुतिकिशन, विवेक उपाध्याय और शोभित को पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User