सिक्योरिटी गार्ड का शव खाई में मिला:पीलीभीत में पास पड़ी थी बाइक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पीलीभीत के बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर शनिवार सुबह 8 बजे भोपतपुर और मसीत गांव के बीच सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव मिला। शव के पास बाइक भी पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की पहचान 30 वर्षीय राजवीर पुत्र शांति स्वरूप, निवासी ग्राम मसीत, थाना बरखेड़ा के रूप में की। उनका गांव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर है। राजवीर जहानाबाद में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह उनका शव खाई में मिला। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजवीर की बाइक पेड़ से टकराई थी, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)