नोएडा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:साइबर थाना प्रभारी समेत 4 पुलिस कर्मी निलंबित, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही आई सामने
काम में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साइबर क्राइम थाने के प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी विजय सिंह राणा के अलावा सब इंस्पेक्टर विकास और हेड कांस्टेबल विनय कुमार व कमल शामिल हैं। कार्रवाई के बाद साइबर थाने में नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। बिना सूचना दिए दबिश के लिए गई टीम बताया गया कि साइबर थाने के प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए दबिश देने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी थी। नियमानुसार इस तरह की कार्रवाई से पहले संबंधित अधिकारियों को जानकारी देना जरूरी था। थाना प्रभारी की ओर से इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही बाद में जब वरिष्ठ अधिकारियों को बिना अनुमति टीम भेजे जाने की जानकारी मिली तो मामले को गंभीरता से लिया गया। प्रारंभिक स्तर पर इसे पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पहले भी हो चुका एक्शन पुलिस कमिश्नर के इस कदम से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इससे पहले बीते सप्ताह की फेज तीन और सेक्टर-49 थाना प्रभारी को पुलिस कमिश्नर ने हटाया था। दिवाली के बाद कई अन्य थाना प्रभारियों के बदलने की अटकलें हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)