सीओ नगर ने यमुना पक्का घाट का निरीक्षण किया:छठ पूजा से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं देखीं, पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की मदद और भीड़ संभालने के निर्देश
बागपत में छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर बागपत ने यमुना पक्का घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर की गई व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान घाट पर विशेष सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जाए। घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहने और भीड़ को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना पक्का घाट पर पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें।पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाट पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)