विश्वनाथ मंदिर में दिव्यांग को कराए दर्शन:देव दीपावली पर सुरक्षाकर्मियों ने विशेष द्वार से भेजा, पीएसी जवान ने की मदद
वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में सहयोग किया। एक दिव्यांग महिला के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें विशेष द्वार से वापसी मार्ग के जरिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भेजा। पीएसी की 48वीं बटालियन के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार ने महिला को उनके गंतव्य तक पहुंचने में भी मदद की। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता के लिए व्यवस्था की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)