सीतापुर में दो युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की,VIDEO:पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई

Nov 11, 2026 - 15:39
0
सीतापुर में दो युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की,VIDEO:पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई
सीतापुर में दीपावली के त्योहार पर पटाखों की जगह रिवॉल्वर और राइफल से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में दो अलग-अलग युवक खुलेआम लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इनमें एक युवक की पहचान दिव्यांश प्रताप सिंह भदौरिया और दूसरे की डीके शास्त्री के रूप में हुई है। दोनों ने फायरिंग के वीडियो अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किए थे। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पहले रिवॉल्वर से फायरिंग करता वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ में रिवॉल्वर और पास में दो राइफल दिखाई दे रही हैं। युवक पहले रिवॉल्वर से फायरिंग करता है। इसके बाद एक राइफल उठाकर गोली चलाता है और फिर दूसरी राइफल से भी फायरिंग करता नजर आता है। इसी तरह दूसरे वीडियो में डीके शास्त्री नाम का युवक राइफल से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों वीडियो दीपावली की रात के हैं। त्योहार पर खुशियां मनाने के बजाय हथियारों से खुलेआम फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए गए। लोगों की जान को खतरा पैदा हो सकता वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हर्ष फायरिंग से आसपास के लोगों की जान को खतरा पैदा हो सकता था। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज इसके बावजूद युवकों ने सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन किया। सीओ सिटी विनय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित हथियारों के लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User