कानपुर में 5600 करोड़ की ठगी में मो. आरिफ अरेस्ट:चौथी पास के तीन खातों में 49 करोड़ का मिला ट्रांजेक्शन, 2 माह से फरार था
18 राज्यों व विदेश तक लोगों से 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में सरगना शाहजेब वारिस और सलमान को जेल भेजने के बाद गुरुवार को साइबर क्राइम टीम ने तीसरे आरोपी चौथी पास आरोपी मो. आरिफ को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के तीन खातों में 49 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला था। आरोपी 2 माह से फरार था, कुछ दिन पहले वह कानपुर आकर चकरपुर मंडी में अपने पिता के साथ पल्लेदारी कर रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अरेस्ट किया। गुरुवार को आरोपी से पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फर्जी जीएसटी के जरिए आरिफ के तीन बैंक अकाउंट खुलवाए गए थे, दिसंबर 2024 से जुलाई 2026 तक आरोपी के खाते में 49 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ था। आरिफ ने फर्जी दस्तावेजों पर 1.45 करोड़ का लोन भी कराया था। गिरोह के साथी इखलाक व आमिर को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया था। खबर अपडेट की जा रही है….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)