गाजियाबाद में यातायात जागरूकता के लिए वॉकथॉन निकली:हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश, कबड्डी खिलाड़ी संजीव बालियान शामिल हुए

Nov 29, 2026 - 16:32
0
गाजियाबाद में यातायात जागरूकता के लिए वॉकथॉन निकली:हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश, कबड्डी खिलाड़ी संजीव बालियान शामिल हुए
गाजियाबाद में रविवार को यातायात जागरूकता वॉकथॉन 2026 निकाली गई। यातायात माह के तहत गाजियाबाद पुलिस की ओर से आयोजित इस वॉकथॉन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। वॉकथॉन में कबड्डी खिलाड़ी संजीव कुमार बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नय्यर और केशव कुमार चौधरी समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी सड़क हादसे की वजह बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील वॉकथॉन के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, तेज गति से वाहन न चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई। लोगों से सड़क पर दूसरे वाहन चालकों का ध्यान रखने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने को भी कहा गया। सड़क सुरक्षा में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। जल्दबाजी में यातायात नियमों की अनदेखी करने से चालक के साथ दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यातायात माह के दौरान पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसका उद्देश्य लोगों की आदतों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को शामिल करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User