रामपुर में एडीएम ने मतदाता हेल्पलाइन सेंटर का निरीक्षण किया:कॉलों की गुणवत्ता और कामकाज परखी
रामपुर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान मतदाताओं की शिकायतों और जिज्ञासाओं के निस्तारण में लापरवाही न हो, इसके लिए प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (डीसीसी) की कार्यप्रणाली पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को दोपहर तीन बजे को अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेंटर का निरीक्षण कर हेल्पलाइन पर आने वाली कॉलों और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को सही जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। शिकायतों और पूछताछ के संबंध में जानकारी निरीक्षण के दौरान एडीएम ने सेंटर पर तैनात कर्मचारियों से हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली कॉलों, शिकायतों और पूछताछ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम में संशोधन कराने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने की प्रक्रिया के बारे में आमजन को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर निर्वाचन कार्यालय और आमजन के बीच महत्वपूर्ण संपर्क माध्यम है। ऐसे में यहां आने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लिया जाए। सूचना का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के निर्देश किसी भी मतदाता को निर्वाचन संबंधी जानकारी हासिल करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। कर्मचारियों को निर्धारित समय पर हेल्पलाइन संचालित करने और प्रत्येक शिकायत एवं सूचना का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान सेंटर पूरी सक्रियता से काम करे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या संशोधन कराने से वंचित न रहे। निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया कर्मचारियों को फोन करने वाले नागरिकों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करने और निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मार्गदर्शन देने को कहा। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1950 तथा दूरभाष नंबर 0595-2350298 जारी किया गया है। हेल्पलाइन का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रतीत त्रिपाठी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)