स्मैक-चरस बेचने से रोकने पर पत्नी को फांसी लगाई:सहारनपुर में शादी के 6 महीने बाद पति और ससुर पर मारपीट का आरोप; पड़ोसियों ने बचाई महिला की जान

Nov 08, 2026 - 08:10
0
स्मैक-चरस बेचने से रोकने पर पत्नी को फांसी लगाई:सहारनपुर में शादी के 6 महीने बाद पति और ससुर पर मारपीट का आरोप; पड़ोसियों ने बचाई महिला की जान
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में स्मैक और चरस बेचने के कथित धंधे का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ डंडों से मारपीट भी की गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से महिला की जान बच सकी। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर गंगोह थाने में FIR दर्ज हो चुकी है। रामपुर थाना क्षेत्र के गांव तुरमतखेड़ी निवासी रुकुमदीन ने 4 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नगमा की शादी करीब 6-7 महीने पहले गंगोह क्षेत्र के गांव तत्ताहेड़ी निवासी जुबैर पुत्र मुकरीम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही जुबैर उसकी बेटी को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। पिता के मुताबिक, जुबैर कथित तौर पर स्मैक और चरस बेचने का काम करता है। नगमा जब उसे इस काम को छोड़ने के लिए कहती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 3 नवंबर की रात जुबैर और उसके पिता मुकरीम ने नगमा को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद डंडों से भी हमला किया। इस दौरान पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर नगमा को बचाया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। उसे आशंका है कि आरोपियों से उसकी बेटी की जान को खतरा बना हुआ है। इसी को लेकर उसने पुलिस से बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने और उसे सुरक्षा देने की मांग की। पिता ने जुबैर पर स्मैक और चरस बेचने के आरोपों की जांच कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मामले में FIR दर्ज कर ली है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई विवेचक एसआई संजय कुमार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User