फोन पे का पिन बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी:गिरफ्तार, पूछताछ में दुकानों और राह चलते लोगों से ठगी की बात कबूली; 20 हजार रुपए, दो मोबाइल और बाइक मिली
बिजनौर में फोन पे का पिन बदलकर और धोखे से रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाले दो आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। आरोपियों ने पूछताछ में दुकानों और राह चलते लोगों से भी ठगी करने की बात कबूली।
पुलिस के मुताबिक, शहर के मोहल्ला बाजदारान निवासी दिनेश कुमार ने 6 नवंबर को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन से धोखे से 5 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उनकी शिकायत पर 7 नवंबर को शहर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जांच के दौरान नई बस्ती, बिजनौर निवासी सूर्य प्रताप त्यागी और दिल्ली के सोनिया विहार निवासी कुनाल गुप्ता के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में सिविल लाइंस स्थित डीके इलेक्ट्रिकल्स और राकेश सिंह की बिरयानी की दुकान पर फोन पे का पिन बदलकर ठगी करने की बात बताई। उन्होंने राह चलते लोगों से भी ठगी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुल 20 हजार रुपए की ठगी की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपए नकद, एक रेडमी फोन, एक आईफोन और दिल्ली नंबर की ग्लैमर बाइक बरामद की। बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)