SN में 6 महीने में तैयार होगा नया रजिस्ट्रेशन हॉल:15 काउंटर बनेंगे, मरीजों को पर्चे के लिए नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार

Nov 12, 2026 - 16:13
0
SN में 6 महीने में तैयार होगा नया रजिस्ट्रेशन हॉल:15 काउंटर बनेंगे, मरीजों को पर्चे के लिए नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार
एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलेगी। यहां नया ओपीडी रजिस्ट्रेशन ब्लॉक बनाया जा रहा है, जो 6 महीने में तैयार हो जाएगा। इसमें करीब 15 काउंटर बनाए जाएंगे। फिलहाल दिवाली की छुट्टियों के चलते निर्माण कार्य बंद है। छुट्टियों के बाद काम दोबारा शुरू होगा। नया ब्लॉक शुरू होने से मरीजों का पंजीकरण तेजी से हो सकेगा। साथ ही डॉक्टर को दिखाने, ब्लड टेस्ट कराने और दवाइयां लेने के लिए लगने वाली लंबी लाइनों का दबाव भी कम होगा। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। रोज 3 हजार मरीज, रजिस्ट्रेशन की क्षमता 2 हजार एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 3 हजार मरीज पहुंचते हैं, जबकि मौजूदा रजिस्ट्रेशन और ओपीडी ब्लॉक की क्षमता करीब 2 हजार मरीजों की है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर भीड़ लग जाती है। कई बार कतार ओपीडी हॉल से बाहर तक पहुंच जाती है। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को डॉक्टर को दिखाने, ब्लड टेस्ट कराने और दवाइयां लेने के लिए भी अलग-अलग जगह लाइन में लगना पड़ता है। इसमें काफी समय बर्बाद होता है। नया रजिस्ट्रेशन ब्लॉक बनने से पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन हॉल के ऊपर बनेंगे 15 काउंटर वर्तमान रजिस्ट्रेशन हॉल के ऊपर नया ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसमें करीब 15 काउंटर होंगे। इससे एक साथ अधिक मरीजों के पर्चे बनाए जा सकेंगे। अभी सीमित काउंटर होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। नए ब्लॉक के शुरू होने से यह परेशानी कम होने की उम्मीद है। महिला और बच्चों के लिए अलग ओपीडी कॉम्प्लेक्स एसएन मेडिकल कॉलेज में एमसीएच बिल्डिंग के पास चार मंजिला ओपीडी कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। इसमें स्त्री रोग और बाल रोग विभाग की ओपीडी संचालित होगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए अलग-अलग वैक्सीनेशन काउंटर बनाए जाएंगे। भूतल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर और ऊपरी मंजिलों पर जांच व उपचार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पुराने ओपीडी ब्लॉक का भी होगा विस्तार वर्तमान ओपीडी कॉम्प्लेक्स-1 में 10 से अधिक विभागों की ओपीडी चल रही हैं। जगह की कमी को देखते हुए इसे दो मंजिला करने की तैयारी है। नए भवन तैयार होने के बाद जरूरत के अनुसार कुछ विभागों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। 10 करोड़ रुपए होंगे खर्च, 18 महीने में तैयार होंगे दोनों कॉम्प्लेक्स प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, दोनों नए ओपीडी कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य अगले महीने शुरू करने की योजना है। दोनों भवनों को 15 से 18 महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। लेडी लॉयल की जगह बनेगी बड़ी ओपीडी बिल्डिंग लेडी लॉयल भवन की जगह नई ओपीडी बिल्डिंग तैयार की जा रही है। इसमें प्रतिदिन करीब 6 से 7 हजार मरीजों को देखने की क्षमता होगी। योजना के तहत प्रमुख विभागों की ओपीडी यहां संचालित की जाएगी। इससे एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User