सोनभद्र में धान खरीद के लिए 86 केंद्र शुरू:1.25 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय, 48 घंटे में होगा भुगतान

Nov 14, 2026 - 11:13
0
सोनभद्र में धान खरीद के लिए 86 केंद्र शुरू:1.25 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय, 48 घंटे में होगा भुगतान
सोनभद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना से धान खरीद शुरू कराने के लिए जिले में कुल 86 क्रय केंद्र संचालित कर दिए गए हैं। शासन ने इस बार जिले को 1 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। जिले में संचालित 86 केंद्रों में खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 34, भारतीय खाद्य निगम के 2 और मंडी समिति के 4 क्रय केंद्र शामिल हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 नवंबर को खाद्य विभाग के 5 क्रय केंद्रों पर कुल 318.40 कुंतल धान की खरीद की गई। डीएम ने नियमित खरीद के दिए निर्देश जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को किसानों से संपर्क स्थापित कर सभी क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पारदर्शिता के साथ खरीद पर जोर जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ धान खरीद सुनिश्चित कराने को कहा है। 48 घंटे के भीतर करना होगा भुगतान डीएम ने निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को उनके उपज का भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया पर नजर रखने और किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User