डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर युवक से 5 लाख ठगे:देवरिया में पुलिस ने ढाई लाख रुपए खाते में होल्ड कराए
देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर एक युवक से 5 लाख रुपए ठग लिए। जालसाजों ने फोन पर डराकर उसे अपने जाल में फंसाया और खाते से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करा ली। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ठगी की रकम में से ढाई लाख रुपये होल्ड कराने में सफल रही, जबकि बाकी रकम निकाली जा चुकी थी। तीन दिन पहले आया था फोन बनकटा थाना क्षेत्र के छेरिहां गांव निवासी अदालत अली पहले विदेश में नौकरी करते थे। कुछ समय से वह घर पर रह रहे हैं। तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात लोगों का फोन आया। कॉल करने वालों ने उन्हें डराया और डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर अपनी बातों में उलझा लिया। खाते से ट्रांसफर करा लिए 5 लाख जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर अदालत अली से उनके बैंक खाते से 5 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। कुछ देर बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। ढाई लाख रुपए निकाल चुके थे ठग शिकायत साइबर थाने पहुंचने पर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 2 बजे केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने उस बैंक खाते को होल्ड करा दिया, जिसमें ठगी की रकम भेजी गई थी। हालांकि, तब तक जालसाज उसमें से ढाई लाख रुपये निकाल चुके थे। साइबर पुलिस कर रही जांच पुलिस ने खाते में बची ढाई लाख रुपये की रकम होल्ड करा दी है। बाकी रकम की निकासी के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस जालसाजों और ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)