सोनभद्र में सैनिक कल्याण भवन का वर्चुअल लोकार्पण:4.89 करोड़ से बना भवन; सभी भवनों का उद्घाटन मेरठ से हुआ

Nov 14, 2026 - 16:10
0
सोनभद्र में सैनिक कल्याण भवन का वर्चुअल लोकार्पण:4.89 करोड़ से बना भवन; सभी भवनों का उद्घाटन मेरठ से हुआ
सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह के दौरान सोनभद्र के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भवन और विश्राम गृह का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 4 करोड़ 89 लाख 39 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इससे जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सैनिक कल्याण विभाग की सेवाएं लेने में सहूलियत होगी। लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। यहां अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता रामकृष्ण द्विवेदी और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। पूर्व सैनिक रामवर्धन, सूबेदार मानिकचंद, प्रेमनाथ कुशवाहा और स्वर्गीय केदारनाथ की पत्नी राजकुमारी देवी समेत अन्य लोग शामिल हुए। सैनिक कल्याण विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भवन और विश्राम गृह बनवाए हैं। इनमें सोनभद्र के अलावा औरैया, अमेठी, गोरखपुर, चंदौली, शामली, संतकबीर नगर और अंबेडकर नगर शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं पर कुल 27 करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये खर्च हुए हैं। नवनिर्मित भवन में पूर्व सैनिकों को विभागीय कामकाज के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी। वहीं, उनके आश्रितों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी व सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसे पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में एक पहल माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User