SRN को मिले 5 नए वेंटिलेटर और 5 डायलिसिस मशीनें:सांसद ने किया लोकार्पण, प्रयागराज में एम्स की मांग की
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में सांसद उज्जवल रमण ने 5 नई डायलिसिस मशीनें और 5 वेंटिलेटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होने ने कहा कि आधुनिक उपकरण सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत मिले हैं। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन आग्रह पर संस्था ने सीएसआर फंड के माध्यम से इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज को 2 करोड़ रुपये और पीजीआई (PGI) को 2.5 करोड़ रुपये दिए हैं। इसी 2 करोड़ रुपये की राशि से प्रयागराज में ये 5 डायलिसिस मशीनें और 5 वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं। प्रयागराज में एम्स और 50 एकड़ के नए कैंपस की जरूरत सांसद ने शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रयागराज धार्मिक, आस्था और सांस्कृतिक केंद्र बिंदु है, इसलिए यहां एम्स (AIIMS) जैसा बड़ा अस्पताल होना बेहद जरूरी है। एम्स न होने के कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली या मुंबई भटकना पड़ता है, जिससे कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस मांग को वे संसद में उठाने के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री के समक्ष भी रख चुके हैं।
इसके अलावा, उन्होंने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज पर बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए 50 एकड़ के एक नए कैंपस की परिकल्पना रखी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहा मौजूदा विस्तारीकरण मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए नाकाफी है। कमला नेहरू अस्पताल का उच्चीकरण और एमआरआई मशीन पर जोर सांसद ने कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कमला नेहरू अस्पताल के उच्चीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2028 तक यह काम पूरा होने के बाद यहां कैंसर से जुड़ी बीमारियों का उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सकेगा। सांसद ने कहा कि कम संसाधनों और भारी दबाव के बीच उनका काम सराहनीय है। डॉक्टरों द्वारा एमआरआई (MRI) मशीन की कमी बताए जाने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अन्य कंपनियों और संस्थाओं से बात करके एमआरआई मशीन तथा अतिरिक्त वेंटिलेटर व डायलिसिस मशीनों की व्यवस्था कराने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)