अखंड-ज्योत से मकान के मंदिर वाले कमरे में लगी आग:मुजफ्फरनगर में सामान जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Nov 11, 2026 - 14:01
0
अखंड-ज्योत से मकान के मंदिर वाले कमरे में लगी आग:मुजफ्फरनगर में सामान जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अखंड ज्योत से कारोबारी के मकान की पहली मंजिल पर बने मंदिर वाले कमरे में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बेटे के स्वस्थ होने की कामना में जलाई थी ज्योत घटना माड़ी की धर्मशाला के पास कारोबारी मनोज कुमार गुप्ता (एमके गुप्ता) के मकान में हुई। उनकी पहली मंजिल पर घरेलू मंदिर बना हुआ है। दिवाली की रात उनके 34 वर्षीय बेटे के पटाखे छुड़ाने के दौरान झुलसने के बाद परिवार ने उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना में मंदिर में अखंड ज्योत जलाई थी। बेटा अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सुबह सात बजे लगी आग बुधवार सुबह करीब 7 बजे इसी अखंड ज्योत से मंदिर वाले कमरे में आग लगने की बात सामने आई। आग की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा पूरा सामान जल चुका था। आग लगने से मंदिर वाले कमरे में रखे सामान के जलने की जानकारी मिली है। हालांकि, कुल कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी स्पष्ट नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User