SSP पर X पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज:अलीगढ़ में दरोगा की मौत के बाद सामने आई सोशल मीडिया पर पोस्ट

Nov 07, 2026 - 10:59
0
SSP पर X पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज:अलीगढ़ में दरोगा की मौत के बाद सामने आई सोशल मीडिया पर पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दरोगा की आत्महत्या के बाद पांच नवंबर को X पर एक पोस्ट सामने आई थी। इसमें @ATULSHARMAUP32 आईडी से अतुल शर्मा नाम के यूजर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के खिलाफ रिप्लाई करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। टिप्पणी को अधिकारी की व्यक्तिगत छवि धूमिल करने वाला बताते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। मामले में सोशल मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक अंशुमान यादव ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दी। तहरीर के साथ संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और दोनों पोस्ट के लिंक भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न किए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि यूजर ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User