बाराबंकी में गैस टैंकर से टकराई कार:दीपावली मनाने घर जा रहे परिवार के 7 लोग गंभीर घायल

Nov 07, 2026 - 10:59
0
बाराबंकी में गैस टैंकर से टकराई कार:दीपावली मनाने घर जा रहे परिवार के 7 लोग गंभीर घायल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गैस टैंकर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिलाएं और 10 साल की बच्ची भी शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार लखनऊ से गोंडा दीपावली मनाने जा रहा था। हादसा सुबह करीब 8 बजे गोण्डा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर नयागांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पेट्रोल पंप के पास टैंकर से भिड़ी कार जानकारी के मुताबिक, परिवार की कार नयागांव के पास पहुंची थी, तभी उसकी गैस टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने में मदद की। महिलाएं और 10 साल की बच्ची भी घायल हादसे में सुजीत वर्मा, उनके बेटे हार्दिक वर्मा, पत्नी कंचन लता, रंजना वर्मा, बेटी मनसा वर्मा, गया प्रसाद की पत्नी शकुंतला देवी और सुजीत की 10 साल की बेटी सोना घायल हुई हैं। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस जेपी मौर्या ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। कई की हालत गंभीर बताई गई है। हाईवे पर लगी वाहनों की कतार हादसे के बाद गोण्डा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User