सुल्तानपुर में अखिलेश यादव के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई टली:अब 23 नवंबर को होगी सुनवाई, 2004 के सैफई महोत्सव से जुड़ा है मामला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में दायर परिवाद पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव के कारण शुक्रवार दोपहर दो बजे होने वाली सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने अगली तारीख 23 नवंबर तय की है। तीन बार टल चुकी है सुनवाई पीड़ित मोहम्मद अली के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि परिवाद तीन नवंबर को दाखिल किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के लिए पहले सात नवंबर, फिर 18 नवंबर और इसके बाद 20 नवंबर की तारीख तय की थी। 18 नवंबर को संबंधित थाने की रिपोर्ट कोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। 2004 में सैफई महोत्सव के दौरान हुआ था हादसा अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला के मुताबिक, मामला 24 दिसंबर 2004 का है। उस दिन सैफई महोत्सव में व्यवस्था देखते समय मोहम्मद अली को बिजली का करंट लगा और वह ऊंचाई से गिर गए। उनके साथ दो अन्य लोग भी गिरे थे। उन दोनों की मौत हो गई थी और उनके परिवारों को मुआवजा मिला, जबकि मोहम्मद अली को मुआवजा नहीं दिया गया। शुक्ला ने बताया कि मोहम्मद अली सपा कार्यकर्ता थे और अखिलेश यादव के निर्देश पर महोत्सव की व्यवस्था देख रहे थे। उन्हें लाभार्थी के तौर पर दर्ज किया गया था। मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मोहम्मद अली को लाभ देने के लिए कहा था। अखिलेश यादव ने एक चेक भी दिया था, लेकिन वह मोहम्मद अली को नहीं मिला। मोहम्मद अली को मृत घोषित करने का आरोप वकील के अनुसार, अखिलेश यादव के निजी सचिव गजेंद्र सिंह ने मोहम्मद अली को मृत घोषित कर दिया था। मोहम्मद अली ने इलाज के लिए किए गए वादे को पूरा कराने के लिए कई साल तक प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने याचिका आंशिक रूप से खारिज करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निचली अदालत से राहत मांगने का निर्देश दिया था। इसके बाद गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले मोहम्मद अली ने सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में परिवाद दायर किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)