ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:प्रयागराज में अमरेहा के पास मुंबई रेल मार्ग पर हुआ हादसा, परिजनों ने बताया; मानसिक रूप से अस्वस्थ थी
प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा अमरेहा गांव के पास मुंबई रेल मार्ग पर सिग्नल के सामने हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसरा पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अमरेहा गांव के पास मुंबई रेल मार्ग पर सिग्नल के सामने एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर हलचल मच गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल ले गए। मृतका की पहचान जसरा निवासी प्रीति पांडेय (26) पुत्री चंद्रिका पांडेय के रूप में हुई। परिजन उन्हें सीएचसी जसरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, प्रीति मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचीं और ट्रेन की चपेट में कैसे आईं, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)