कानपुर पोस्टमार्टम हाउस में शव सिलने के लिए पैसे मांगे:तीमारदारों से 800 रुपए मांगने का आरोप; 500 रुपए देने पर कर्मचारी ने लौटाया

Nov 24, 2026 - 17:46
0
कानपुर पोस्टमार्टम हाउस में शव सिलने के लिए पैसे मांगे:तीमारदारों से 800 रुपए मांगने का आरोप; 500 रुपए देने पर कर्मचारी ने लौटाया
कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में शव सिलने के नाम पर तीमारदारों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी के बाहर रहने वाला लल्ला नाम का व्यक्ति शव सिलने के नाम पर प्रत्येक तीमारदार से 800 रुपये मांगता है। रुपये कम देने पर वह पैसे फेंक देता है और पोस्टमार्टम नहीं होने देने की धमकी देता है। मंगलवार को तीन अलग-अलग शवों के साथ पहुंचे तीमारदारों ने वसूली का विरोध करते हुए पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पोस्टमार्टम प्रभारी से मामले की शिकायत की। हंगामा बढ़ता देख आरोपी मौके से भाग निकला। पोस्टमार्टम प्रभारी ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तीमारदारों का आरोप है कि शव सिलने के नाम पर उनसे जबरन 800 रुपये मांगे जाते हैं। रकम पूरी न देने पर अभद्रता की जाती है। एक पीड़ित ने बताया कि उसने 800 रुपये की मांग पर 500 रुपये दिए तो आरोपी ने रुपये उसके मुंह पर फेंक दिए और कहा कि खुद ही पोस्टमार्टम कर लो। बाद में मजबूरी में 800 रुपये देने पड़े। इसी तरह दो अन्य परिवारों से भी रकम वसूले जाने का आरोप है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से वसूली का आरोप उन्नाव जिले के बैगांव निवासी दीपू (21) अचलगंज में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि वहां लल्ला नाम के व्यक्ति ने शव सिलने के नाम पर 800 रुपये मांगे। उन्होंने 500 रुपये दिए तो आरोपी ने रकम फेंक दी और कहा कि 800 रुपये नहीं दोगे तो पोस्टमार्टम नहीं होने देगा। खुद ही जाकर पोस्टमार्टम कर लेना। मजबूरी में परिजनों को पूरी रकम देनी पड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User