पल्लवी पटेल ने रोजगार पर सरकार से मांगा जवाब:सुल्तानपुर में कहा-जीडीपी बढ़ रही है तो नए उद्योग और नौकरियां क्यों नहीं

Nov 29, 2026 - 17:37
0
पल्लवी पटेल ने रोजगार पर सरकार से मांगा जवाब:सुल्तानपुर में कहा-जीडीपी बढ़ रही है तो नए उद्योग और नौकरियां क्यों नहीं
अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘रोजगार भागीदारी यात्रा’ रविवार शाम 4:30 को सुल्तानपुर के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र (191) पहुंची। यात्रा करौंदीकला से शुरू हुई और सूरापुर, बजरंग नगर, कादीपुर पटेल चौक, मुड़ीला चौराहा और अल्लीपुर चौराहा होते हुए अखंड नगर चौक तक गई। इस दौरान पल्लवी पटेल ने बेरोजगारी, परिसीमन और संवैधानिक अधिकारों के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार से सवाल किए। पल्लवी पटेल ने कहा कि यात्रा 26 नवंबर, संविधान दिवस से शुरू हुई। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार से जवाब मांगना है। उन्होंने पूछा कि जब सरकार के मुताबिक अर्थव्यवस्था और जीडीपी लगातार बढ़ रही है, तो नए उद्योग क्यों नहीं लग रहे और रोजगार क्यों नहीं बन रहे? उन्होंने कहा कि देश का युवा संपन्न नहीं होगा और वंचित वर्ग को रोजगार में उचित भागीदारी नहीं मिलेगी, तो देश विकसित नहीं बन सकता। मौजूदा राजनीतिक हालात पर पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ संविधान को नहीं मानने वाले लोग हैं, तो दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों को जमीन पर उतारना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘अमृत काल’ का सपना दिखाने वालों को सत्ता से हटाएं। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए ‘कोटा विद इन कोटा’ और किसानों के सम्मान की बात कही। परिसीमन पर उन्होंने कहा कि हर 25 साल में परिसीमन का नियम है। अगर यह नहीं हो रहा है, तो आम लोगों को सरकार से सवाल पूछना चाहिए। युवाओं से उन्होंने कहा कि वे रोजगार और हिस्सेदारी के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार की जवाबदेही तय करें। ऐसा नहीं करने पर उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User