उन्नाव में 100 से ज्यादा पटाखा दुकानें खुलीं:कीमत 100 से 20 हजार रुपए तक; अनार, चकरी, फुलझड़ी, रॉकेट और स्काई शॉट की डिमांड बढ़ी
उन्नाव में दीपावली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों की सजावट, पूजन सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी के साथ पटाखा बाजार भी सजकर तैयार है। शहर के अब्बासपुर में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। प्रशासन की ओर से अस्थायी लाइसेंस जारी होने के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 से अधिक दुकानें संचालित हो रही हैं। दुकानों पर 100 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक के पटाखे और आतिशबाजी के सामान उपलब्ध हैं। कोई कम आवाज वाले रंगीन पटाखे खरीद रहा है तो कोई आसमान में रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी पसंद कर रहा है। अनार, चकरी से लेकर स्काई शॉट तक की मांग पटाखा बाजार में छोटे पैकेट से लेकर बड़े आतिशबाजी सेट तक उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों के बजट और पसंद के अनुसार अलग-अलग रेंज के पटाखे रखे हैं। इनमें अनार, चकरी, फुलझड़ी, रंगीन फुलझड़ी, पेंसिल पटाखा, रॉकेट, स्काई शॉट, मल्टी शॉट, लड़ी और छोटे बम शामिल हैं। बच्चों के लिए आकर्षक पैकिंग में छोटे आतिशबाजी सेट भी रखे गए हैं। रंगीन रोशनी छोड़ने वाले अनार और जमीन पर घूमकर रोशनी बिखेरने वाली चकरी बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं रॉकेट, स्काई शॉट और मल्टी शॉट से आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी देखने के लिए लोग बड़े पैक खरीद रहे हैं। कुछ परिवार पूजन के बाद बच्चों के लिए फुलझड़ी और अनार ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग परिवार और मोहल्ले के साथ आतिशबाजी के लिए बड़े पैकेट खरीद रहे हैं। 100 से 20 हजार रुपए तक के पटाखे दुकानों पर 100 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक के आतिशबाजी आइटम उपलब्ध हैं। कम बजट में फुलझड़ी, चकरी और छोटे अनार के पैकेट खरीदे जा सकते हैं। वहीं महंगे पैकेट में कई तरह के पटाखों के कॉम्बो और बड़े आतिशबाजी सेट शामिल हैं। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। खासकर शाम के समय दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। फायर सिलेंडर और बालू से सुरक्षा के इंतजाम पटाखा दुकानों पर आग से बचाव के लिए फायर सिलेंडर, बालू और पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा दुकानों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित मानकों के अनुसार पटाखों की बिक्री करने और सुरक्षा उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने भी पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने आग से बचाव के इंतजाम देखे और दुकानदारों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अधिकारियों ने निर्धारित क्षमता के अनुसार ही पटाखों का भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। दुकानदार बोले- गाइडलाइन के अनुसार कर रहे बिक्री पटाखा दुकानदार मोहर्रम अली, सलमान, असलम और शानू समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पटाखे रखे गए हैं। आग से बचाव के लिए फायर सिलेंडर, बालू और पानी की व्यवस्था भी की गई है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों को पटाखों का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी जा रही है। बड़ा और छोटा चौराहा समेत प्रमुख मार्गों पर लगा जाम दीपावली की खरीदारी का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर तिराहा समेत प्रमुख बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों और वाहनों की भीड़ के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाने और भीड़ नियंत्रित करने में जुटे रहे। त्योहार पर बाजार और सुरक्षा संभालने की चुनौती दीपावली पर प्रशासन के सामने बाजारों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के साथ पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने की चुनौती है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। लोगों से भी सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)