लखनऊ में बर्खास्त सिपाही ने बहु को बुरी तरह पीटा:बाल खींचकर मारा, प्रताड़ना से तंग होकर पहुंची थाने

Nov 07, 2026 - 12:24
0
लखनऊ में बर्खास्त सिपाही ने बहु को बुरी तरह पीटा:बाल खींचकर मारा, प्रताड़ना से तंग होकर पहुंची थाने
लखनऊ के त्रिवेणी नगर में एक महिला ने अपने ससुर पर गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उसके ससुर जयप्रकाश सिंह अक्सर उसके साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। 1 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे ससुर ने बिना किसी वजह विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद बाल खींचकर उसके साथ मारपीट की और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद से लगातार हरकत जारी है। अहिवरनपुर सीतापुर रोड त्रिवेणीनगर निवासी ज्योति ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके चतुर जयप्रकाश सिंह प्रताड़ित कर रहे हैं। ज्योति के मुताबिक, उसके ससुर पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी थे और अंबेडकरनगर में तैनात रहे। वर्तमान में वह बर्खास्त चल रहे हैं। पीड़िता का दावा है कि मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसने पुलिस को फुटेज उपलब्ध होने की बात भी कही है। पीड़िता ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User