उन्नाव में महिला ने जहर खाकर जान दी:रात में घरेलू विवाद के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के बचकुरिया गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान बचकुरिया निवासी राम दुलारी (45), पत्नी सुधामा के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद राम दुलारी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति सुधामा मजदूरी करते हैं। राम दुलारी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घरेलू विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)