बांके बिहारी मंदिर के पास मकान में लगी आग:500 मीटर दूर से दिखा धुआं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पाया काबू

Nov 11, 2026 - 15:23
0
बांके बिहारी मंदिर के पास मकान में लगी आग:500 मीटर दूर से दिखा धुआं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पाया काबू
मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक बंद पड़े मकान में आग लग गई। तंग गलियों में बने मकान में आग लगने से आस पड़ोस में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अकोला वाली धर्मशाला के पास हुई घटना बांके बिहारी मंदिर के VIP रास्ते के समीप स्थित गली में अकोला वाली धर्मशाला के पास एक मकान बंद पड़ा हुआ है। यहां बुधवार की दोपहर को अचानक तेज धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं ने आग का रूप ले लिया और तेज तेज लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण निकल रहा काला धुआं करीब 500 मीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। संभावना जताई जा रही है कि कोई पटाखा आकर वहां पड़े थर्माकोल पर गिरा l जिसकी बजह से आग लग गई। पुलिस को दी सूचना बंद खंडहर हो चुके मकान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात S I शिव कुमार शर्मा, सिपाही अनिकेत के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एक घंटे तक नहीं पहुंची दमकल आग लगने की सूचना पुलिस कर्मियों ने दमकल को दी। दरोगा शिव कुमार शर्मा और सिपाही अनिकेत स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे थे,लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी का कोई अता पता नहीं था। घनी बस्ती में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल था, लेकिन एक घंटे तक दमकल की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ उस समय बांके बिहारी मंदिर के पट बंद थे और भीड़ खत्म हो चुकी थी। अधिक भीड़ होने पर लोग इन तंग गलियों से होते हुए मंदिर की तरफ जाने का प्रयास करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User