विहिप के प्रांत कार्यालय ‘अशोक वाटिका’ का भूमिपूजन:एपेक्स सिटी में बनेगा विश्व हिंदू परिषद का नया कार्यालय, भवन बनेगा संस्कार और संगठन का केंद्र

Nov 20, 2026 - 22:39
0
विहिप के प्रांत कार्यालय ‘अशोक वाटिका’ का भूमिपूजन:एपेक्स सिटी में बनेगा विश्व हिंदू परिषद का नया कार्यालय, भवन बनेगा संस्कार और संगठन का केंद्र
बागपत रोड स्थित एपेक्स सिटी में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मेरठ प्रांत कार्यालय ‘अशोक वाटिका’ का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भूमि शुद्धिकरण और यज्ञ के साथ हुई। मंत्रोच्चार के बीच स्थान देवता का पूजन किया गया। इसके बाद प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने पत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की और यज्ञ में आहुति दी। पूजन और यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप के संरक्षक दिनेश चंद ने कहा कि संगठन का कार्यालय सिर्फ ईंट-पत्थर से बना भवन नहीं होता, बल्कि यह संस्कार और संगठन का केंद्र होता है। ऐसे कार्यालयों के माध्यम से लाखों कार्यकर्ता समाज के लिए काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं होता। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत सामूहिक नेतृत्व है। यहां 'मैं' की जगह 'हम' को महत्व दिया जाता है। व्यक्ति आते-जाते रहते हैं और पद भी बदलते रहते हैं, लेकिन संगठन के विचार हमेशा बने रहते हैं। हिंदू समाज की गतिविधियों का केंद्र बनेगा कार्यालय विहिप के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि अशोक वाटिका का कार्यालय संगठन की शक्ति का केंद्र बनेगा। यह केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मेरठ प्रांत के हिंदू समाज के लिए सेवा, संस्कार और संगठन का केंद्र होगा। यहां से हिंदू समाज के हितों से जुड़े विषयों पर काम किया जाएगा। समाज को जागरूक करने के लिए जरूरत के अनुसार कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों और संस्कारों से जोड़ने का काम भी होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सामने समय-समय पर नई चुनौतियां आती हैं। इनका समाधान खोजने और संगठन को मजबूत बनाने में भी यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भवन धर्म, संस्कृति, सेवा और राष्ट्र जागरण के संकल्प को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा। हर जिले और प्रखंड तक पहुंचेगी कार्यालय की ऊर्जा विहिप के प्रांत अध्यक्ष सुशील जैन ने कार्यक्रम में कार्यालय की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि ‘अशोक वाटिका’ आने वाले समय में संगठन के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यहां तैयार होने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों को मेरठ प्रांत के प्रत्येक जिले और प्रखंड तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाली योजनाओं का उद्देश्य पूरे विश्व का कल्याण करना होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्र संघ चालक सूर्य प्रकाश टांक, प्रांत संगठन मंत्री अरुण पाञ्चजन्य, राजीव गर्ग, निमेष वशिष्ठ, डॉ. अक्षय जैन और अतुल गुप्ता सहित मेरठ प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भूमिपूजन और संगठन के पदाधिकारियों के संबोधन के साथ संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User