विरासत गलियारा का बंद काम देख कमिश्नर नाराज:PWD के अधिकारियों को फटकार लगाई; पूछा- सबकुछ ठीक है तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Aug 21, 2026 - 00:45
0
विरासत गलियारा का बंद काम देख कमिश्नर नाराज:PWD के अधिकारियों को फटकार लगाई; पूछा- सबकुछ ठीक है तो काम क्यों नहीं हो रहा?
कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह गुरुवार को विरासत गलियारा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीएम ने इस परियोजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान कई जगह काम बंद पाया गया। इसका कारण पूछने पर कार्यदायी संस्था PWD के अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसपर कमिश्नर नाराज हो गए। उन्होंने PWD के अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने पूछा कि न आंधी आयी है, न बारिश ही हो रही है। सबकुछ ठीक है तो काम क्यों नहीं हो रहा? इस सवाल के जवाब में PWD के अधिकारियों के पास सर नीचे झुका लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। कमिश्नर ने कहा कि 15 सितंबर तक हर हाल में काम पूरा हो जाना चाहिए। इसमें देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नाले को देखकर पूछा, बारिश का पानी इसमें कैसे जाएगा निरीक्षण के दौरान कमिश्रर ने सड़क पर निकले बिजली के तार पर भी सवाल खड़े किए। नाले बनाए गए थे लेकिन उसमें छेद नहीं किया गया था। कमिश्नर ने पूछा कि बारिश का पानी इसमें कैसे जाएगा? दस बात का PWD के अधिकारियों न ही ठेकेदार के पास कोई जवाब था। इन कमियों पर ठेकेदार ने कुछ तर्क रखने की कोशिश की, जिसे सुनकर कमिश्नर ने कहा कि आधी मूंछ रखकर तुम वैसे ही दिखोगे, जैसी यह महत्वपूर्ण परियोजना दिख रही है। उन्होंने निर्माण स्थल की नियमित सफाई करने, अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। विरासत गलियारा के बाद कमिश्नर ने परहमंस योगानंद की जन्मस्थली पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने मैनपावर बढ़ाकर पूरी गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। शहीद बंधू सिंह स्मृति पार्किंग का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जल्द पार्किंग शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर्बर्ट बांध से माधोपुर बांध तक बन रही फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ से माधोपुर बांध को जोड़ने वाले निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और समय से काम पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User