न्यूजीलैंड ने फुटबॉल मैच में भारत को 5-0 से हराया:पहले हाफ में 3 गोल, जेसी रैंडल ने दो बार गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया

Nov 12, 2026 - 14:37
0
न्यूजीलैंड ने फुटबॉल मैच में भारत को 5-0 से हराया:पहले हाफ में 3 गोल, जेसी रैंडल ने दो बार गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय फुटबॉल टीम को पहले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में 0-5 से हार मिली। ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले हाफ में ही 3 गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दो और गोल कर न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वर्गीस से गेंद अपने ही गोलपोस्ट में गई न्यूजीलैंड को पांचवें मिनट में बढ़त मिली, जब भारत के डिफेंडर बिजॉय वर्गीस से गेंद अपने ही गोलपोस्ट में चली गई। इसके बाद जेसी रैंडल ने 34वें और 43वें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड की बढ़त 3-0 कर दी। दूसरे हाफ में वुड और बेलिस ने किए गोल दूसरे हाफ में भी न्यूजीलैंड का दबदबा जारी रहा। क्रिस वुड ने 57वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद 74वें मिनट में लाचलन बेलिस ने पांचवां गोल दागकर भारत की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं। भारतीय गोलकीपर विशाल कैथ ने कई मौकों पर गोल बचाए, लेकिन न्यूजीलैंड के हमलों को रोक नहीं सके। रविवार को क्राइस्टचर्च में दूसरा मैच भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच रविवार को क्राइस्टचर्च में खेलेगी। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में मौका:भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में शामिल; 5वें मैच में क्लार्कसन भी खेलेंगे न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए 31 साल के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया है। रैंडेल को पहली बार सीनियर इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है। वहीं, ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन पांचवें और आखिरी वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User