विवि में दिखेंगे अर्जुन को उपदेश देते श्रीकृष्ण:हेलीपैड पर इस्कॉन के सहयोग से बन रही प्रतिभा, गीता का सार भी चलेगा
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में अब विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेशों से जीवन में कर्म और कर्तव्य की प्रेरणा मिलेगी। कैंपस के हेलीपैड तिराहे पर इस्कॉन के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ की भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है। इसमें कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में भगवान श्रीकृष्ण को अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश देते हुए दर्शाया जाएगा। प्रतिमा स्थापित होने के बाद परिसर में सुबह और शाम गीता का सार भी प्रसारित किया जाएगा। कर्म, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रतिमा के जरिए महाभारत के उस प्रसंग को जीवंत किया जाएगा, जब युद्धभूमि में कर्तव्य को लेकर संशय में पड़े अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश देकर धर्म और कर्म का मार्ग दिखाया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कर्म, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के लिए प्रेरित करना है। पहले भी स्थापित हैं कई प्रतिमाएं विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए पहले भी गोस्वामी तुलसीदास और भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं। नटराज प्रतिमा के समीप सुबह-शाम भजनों के साथ श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का प्रसारण भी होता है। अब कृष्ण-अर्जुन की प्रतिमा के साथ गीता के संदेश को भी इस क्रम से जोड़ा जाएगा। शोध पीठों से भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा विश्वविद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता वाङ्मय, जैन और गुरु तेग बहादुर शोध पीठ स्थापित हैं। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ के माध्यम से उनके विचारों और दर्शन को आगे बढ़ाया जा रहा है। विश्वविद्यालय की इस पहल से परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों को अकादमिक गतिविधियों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)