यात्रियों को उतारकर लौट रही बस पलटी, चालक-परिचालक घायल:जालौन में नेशनल हाईवे-27 पर हुआ हादसा, ओवरब्रिज के पास हुई अनियंत्रित

Nov 11, 2026 - 17:03
0
यात्रियों को उतारकर लौट रही बस पलटी, चालक-परिचालक घायल:जालौन में नेशनल हाईवे-27 पर हुआ हादसा, ओवरब्रिज के पास हुई अनियंत्रित
जालौन में बुधवार दोपहर करीब दो बजे नेशनल हाईवे-27 पर करमेर ओवरब्रिज के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। बस में कोई यात्री सवार नहीं था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, बस यात्रियों को उतारने के बाद खाली जा रही थी। इसी दौरान उरई कोतवाली क्षेत्र में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User