बकरी पालन से मजबूत होगी आदिवासियों की आजीविका:एफपीओ से जुड़ेंगे 4 हजार परिवार, बेहतर नस्ल और बाजार से जोड़ने की तैयारी

Nov 11, 2026 - 17:03
0
बकरी पालन से मजबूत होगी आदिवासियों की आजीविका:एफपीओ से जुड़ेंगे 4 हजार परिवार, बेहतर नस्ल और बाजार से जोड़ने की तैयारी
सोनभद्र में कुलडोमारी और आसपास के गांवों में आदिवासी परिवारों की आय बढ़ाने के लिए रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से बकरी पालन आधारित आजीविका मॉडल विकसित किया जा रहा है। किसान-स्वामित्व वाले इस किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से पशुपालन को बेहतर सुविधाओं और बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 11 संस्थापक सदस्यों के साथ शुरू हुए संगठन से अब लगभग 350 परिवार जुड़ चुके हैं। इनमें 73 प्रतिशत महिलाएं हैं और अधिकांश परिवार आदिवासी समुदायों से आते हैं। संगठन का लक्ष्य 30 गांवों के 4,000 किसान परिवारों तक पहुंचना है। उत्तर प्रदेश जेनेटिक्स एंड रूरल रीजेनरेशन क्लस्टर (यूपी-जीआरआरसी) के सहयोग से संचालित इस पहल में जमुनापारी नस्ल की बकरियों का पालन, चारा उत्पादन, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर प्रजनन सुविधाएं और प्रशिक्षण शामिल हैं। इसके साथ ही किसानों को संगठित बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराने की योजना है। रीजेनरेट इंडिया के संस्थापक मुकेश पानिका ने बताया कि इस पहल के माध्यम से आदिवासी परिवारों के पारंपरिक पशुपालन ज्ञान को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाओं, बेहतर नस्लों, चारे की उपलब्धता और बाजार व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इससे बकरी पालन को नियमित आय का साधन बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User