योगी सरकार का युवाओं को तोहफा! 414 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी!
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 417 पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
दि राइजिंग न्यूज़ | लखनऊ | 26 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 414 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में 168 सामान्य वर्ग, 87 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति, 114 अन्य पिछड़ा वर्ग और 41 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। कुल 417 पदों में से अनुसूचित जनजाति के तीन पद खाली रह गए हैं। इसके अलावा 18 अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रखा गया है, जिनका अंतिम निर्णय आयोग या संबंधित विभाग के फैसले पर निर्भर करेगा।
इस भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और श्रेणीवार कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए upsssc.gov.in पर जा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)