कक्षा 6 से 8 की गणित-विज्ञान परीक्षाओं का पैटर्न बदलेगा:प्रयागराज में मॉडल पेपर बन रहे; अगले सत्र से एक जैसे प्रश्नपत्र लागू होंगे

Nov 24, 2026 - 15:00
0
कक्षा 6 से 8 की गणित-विज्ञान परीक्षाओं का पैटर्न बदलेगा:प्रयागराज में मॉडल पेपर बन रहे; अगले सत्र से एक जैसे प्रश्नपत्र लागू होंगे
उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 की गणित व विज्ञान परीक्षाओं का पैटर्न बदलने की तैयारी है। इसके लिए प्रयागराज स्थित राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में पाठ्यपुस्तकों के आधार पर मॉडल पेपर और ब्लू-प्रिंट तैयार करने की कार्यशाला शुरू हो गई है। कोशिश है कि अगले शैक्षिक सत्र से नई व्यवस्था लागू की जाए। दो चरणों में हो रही कार्यशाला समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) दो चरणों में कार्यशाला करा रही है। पहला चरण 23 से 27 नवंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें गणित और विज्ञान के विषय विशेषज्ञ प्रश्नपत्रों का प्रारूप तैयार कर रहे हैं। गणित के लिए आठ विशेषज्ञ लगाए गए हैं। वहीं, विज्ञान विषय के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर की चार टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में तीन से चार सदस्य हैं। इस तरह कुल 16 विषय विशेषज्ञ मॉडल पेपर तैयार करने में जुटे हैं। ज्ञान से लेकर विश्लेषण और सृजन तक के होंगे सवाल शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षा निदेशक और गणित विशेषज्ञ सत्यनारायण चौरसिया ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक समान प्रश्नपत्र तैयार करना है। प्रश्नपत्र NCERT के मानकों के अनुसार बनाए जाएंगे। इनमें ज्ञान, समझ, इस्तेमाल, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन के स्तर के प्रश्न शामिल होंगे। हर स्तर के सवालों का वेटेज भी निर्धारित किया जाएगा। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। पूरे पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा, ताकि कोई भी अध्याय छूटने न पाए। इस सत्र में मॉडल पेपर तैयार किए जा रहे हैं और अगले सत्र से इन्हें लागू करने की तैयारी है। पिछले सत्र में कक्षा 9 से 12 तक के पेपर बने चौरसिया के मुताबिक, पिछले सत्र में NCERT की संस्था 'परख' की गाइडलाइन के आधार पर कक्षा 9, 10, 11 और 12 के ज्यादातर विषयों के मॉडल पेपर तैयार किए गए थे। इन्हें ईएलटीआई, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान और अन्य शैक्षिक संस्थानों के माध्यम से तैयार कराया गया था। कक्षा 6 से 8 तक 100 अंकों का होता है मूल्यांकन फिलहाल कक्षा 6, 7 और 8 में केवल लिखित परीक्षा होती है। इसमें 10-10 अंक की दो सत्र परीक्षाएं, 30 अंक की अर्धवार्षिक और 50 अंक की वार्षिक परीक्षा शामिल है। इस तरह पूरे सत्र में विद्यार्थियों का कुल 100 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है और प्रगति प्रपत्र तैयार होता है। प्राथमिक कक्षाओं में भी अलग-अलग परीक्षा व्यवस्था प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा व्यवस्था में भी पिछले सत्र में बदलावों पर काम किया गया था। इसके तहत कक्षा 1 में केवल मौखिक परीक्षा होती है। कक्षा 2 और 3 में मौखिक व लिखित, जबकि कक्षा 4 और 5 में अपेक्षाकृत उच्च स्तर पर लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाओं का प्रावधान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User