बागपत में तमंचे के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार:युवक के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस मिला

Nov 28, 2026 - 20:25
0
बागपत में तमंचे के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार:युवक के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस मिला
बागपत में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने फोटो के आधार पर जांच करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालकर अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश की थी। सर्विलांस टीम की मदद से पकड़ा गया आरोपी बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देशन में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध तमंचे के साथ फोटो सामने आई। इसके बाद सिंघावली अहीर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित निवासी गांव खिंदौड़ा, बागपत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने शनिवार शाम 5:37 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User