एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम में विद्यार्थियों ने दीं प्रस्तुतियां:‘विद्योत्सव 2026’ में नृत्य, संगीत और नाटक के जरिए दिखाई प्रतिभा

Nov 28, 2026 - 20:58
0
एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम में विद्यार्थियों ने दीं प्रस्तुतियां:‘विद्योत्सव 2026’ में नृत्य, संगीत और नाटक के जरिए दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज के एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘विद्योत्सव 2026’ आयोजित किया गया। ‘ज्ञान, संस्कृति एवं सृजनात्मकता का उत्सव’ थीम पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ। पहले सत्र में कक्षा 3 से 7 और दूसरे सत्र में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। पहले सत्र की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर और कक्षा 6 के विद्यार्थियों की सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों ने ‘सिम्फनी ऑफ डिविनिटी’ पर नृत्य किया। कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक ‘संगत की अदालत’ में अच्छी संगति का महत्व बताया गया। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने ‘अभी आगाज है तेरा’ गीत पेश किया। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों की नृत्य नाटिका ‘लिटिल एक्ट्स, बिग वैल्यूज’ में दया, करुणा और नैतिक मूल्यों को दिखाया गया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों की अंग्रेजी नाटिका ‘एआई मीट्स एचआई’ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानवीय बुद्धिमत्ता के बीच संतुलन की जरूरत बताई गई। कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने ‘काइंडनेस एवरीडे’ समूहगान पेश किया। ‘ड्रीमर्स’ समूह नृत्य के साथ पहले सत्र का समापन हुआ। मुख्य अतिथि आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स की प्रबंध निदेशक डॉ. विनीता विश्वकर्मा और मुख्य वक्ता एमपीवीएम समिति के मानद सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। दूसरे सत्र में ‘शिव मंगलम’ नृत्य प्रस्तुति हुई। नुक्कड़ नाटक ‘उड़ान’ में प्रेरणा का संदेश दिया गया। ‘द ग्रेट इंडियन डिजिटल फैमिली’ नाटिका में आधुनिक परिवारों के जीवन पर डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव को दिखाया गया। ‘जीजी बीट्स’ की संगीतमय प्रस्तुति ‘लर्न, लीड एंड इंस्पायर’ में शिक्षा, नेतृत्व और प्रेरणा का महत्व बताया गया। ‘पंचतत्त्व’ नृत्य के जरिए पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User