दैनिक भास्कर 29 नवंबर को महिलाओं को देगा ‘तेजस्विनी’ सम्मान:3 जिलों की नारी शक्ति होगी सम्मानित, डीआईजी पूनम मुख्य अतिथि होंगी

Nov 28, 2026 - 20:58
0
दैनिक भास्कर 29 नवंबर को महिलाओं को देगा ‘तेजस्विनी’ सम्मान:3 जिलों की नारी शक्ति होगी सम्मानित, डीआईजी पूनम मुख्य अतिथि होंगी
मिर्जापुर में समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने और संघर्षों के बीच सफलता की नई इबारत लिखने वाली महिलाओं के सम्मान में दैनिक भास्कर की ओर से ‘तेजस्विनी’ सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अपने दम पर मुकाम हासिल कर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा और मिसाल बनी नारी शक्ति को दैनिक भास्कर ‘तेजस्विनी’ के नाम से सम्मानित करेगा। इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी मंडल के बाद अब विंध्याचल मंडल की चयनित नारी शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। 29 नवंबर, रविवार को नगर के लालडिग्गी मोहल्ला स्थित मिलन पैलेस में सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जनपद की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों, प्रतिभा, संघर्ष और सामाजिक योगदान से अलग पहचान बनाई है। डीआईजी पूनम होंगी मुख्य अतिथि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल की डीआईजी पूनम होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मिर्जापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौजूद रहेंगी। दोनों अतिथियों की उपस्थिति में चयनित महिलाओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना उद्देश्य ‘तेजस्विनी’ सम्मान का उद्देश्य उन महिलाओं के योगदान को समाज के सामने लाना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला नहीं खोया और अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, उद्यमिता, कला, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं। दैनिक भास्कर की यह पहल न केवल प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास है, बल्कि समाज में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा को भी मजबूती देने का माध्यम बनेगी। सम्मान समारोह के जरिए ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को व्यापक पहचान मिलेगी, ताकि उनकी सफलता की कहानियां अन्य महिलाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User