हापुड़ में 9 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:सुनील कुमार सिंह बने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल, कई थानों को मिले नए प्रभारी
हापुड़ में शनिवार रात करीब 8 बजे नौ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। स्वाट टीम और साइबर अपराध थाने में भी नई तैनाती की गई है। सुनील कुमार सिंह बने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल एसपी मधुवन सिंह के अनुसार, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर को पुलिस लाइंस से थाना पिलखुवा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को स्वाट टीम से थाना गढ़मुक्तेश्वर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइंस से थाना हापुड़ नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइंस से थाना धौलाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक मोहम्मद असलम को पुलिस लाइंस से स्वाट टीम भेजा गया है। निरीक्षक सलाउद्दीन को पुलिस लाइंस से थाना साइबर अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक कामेश कुमार सिंह को थाना सिंभावली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद से थाना धौलाना में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। बाबूगढ़ और सिंभावली के प्रभारी भी बदले बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को सिंभावली थाना प्रभारी बनाया गया है। धौलाना थाना प्रभारी अवनीश शर्मा को बाबूगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने बताया कि गैर जनपद तबादले के बाद इन थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)