4 साल की बच्ची लेकर प्रेमी के साथ भागी महिला:दो महीने पहले हुई थी पति की मौत, नकदी-जेवर भी साथ ले गई

Nov 26, 2026 - 07:19
0
4 साल की बच्ची लेकर प्रेमी के साथ भागी महिला:दो महीने पहले हुई थी पति की मौत, नकदी-जेवर भी साथ ले गई
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में पति की मौत के दो महीने बाद एक विवाहिता अपनी चार साल की बेटी को लेकर कथित प्रेमी के साथ चली गई। आरोप है कि वह घर में रखे 35 हजार रुपए नकद और जेवरात भी साथ ले गई। घटना के समय महिला का 16 वर्षीय बेटा खेत पर गया था। वापस लौटने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। मृतक के बड़े भाई ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 नवंबर को घर से गई महिला तहरीर के मुताबिक, वादी के छोटे भाई की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी। परिवार में उसकी 40 वर्षीय पत्नी, 16 वर्षीय बेटा और चार साल की बेटी हैं। आरोप है कि 22 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे भोले पुत्र घुरईलाल निवासी बन्नई कोढ़ा, थाना कोतवाली देहात, महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी को भी साथ ले जाने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि महिला अपनी चार साल की बेटी को भी साथ ले गई। इसके अलावा धान बेचने के बाद घर में रखे करीब 35 हजार रुपए नकद, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल और परिवार की एक युवती का मंगलसूत्र भी गायब है। पड़ोसी के मोबाइल से हुई थी बातचीत वादी ने आरोप लगाया कि महिला को ले जाने से पहले आरोपी ने पड़ोस के एक व्यक्ति के मोबाइल से उससे बातचीत की थी। इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर मौजूद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बेहटा गोकुल पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:29 बजे मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User