अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत:पीलीभीत में बाइक सवार की जान गई, चालक फरार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार रामप्रताप की मौत हो गई। हादसा पिपरिया भजा-सुहास मार्ग पर रात करीब 8 बजे हुआ। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गांव पिपरिया भजा निवासी रामप्रताप (47) दौलतपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। पिपरिया भजा और सुहास के बीच सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रामप्रताप को खाई से निकालकर निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। रामप्रताप साप्ताहिक बाजारों में जूते-चप्पल की दुकान लगाते थे। परिवार में पत्नी नंदरानी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सत्यवती की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी कुसुम अविवाहित है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)