सीतापुर में कार की टक्कर से रेलवे कर्मचारी की मौत:50 मीटर तक घिसटते गए, ड्यूटी पर जाते समय तहसील चौराहे के पास हुआ हादसा
सीतापुर के सिधौली में गुरुवार सुबह तहसील चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से 32 वर्षीय रेलवे कर्मचारी प्रेम सागर पाल की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह कार में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते गए। रेलवे स्टेशन के सामने वह कार से अलग हुए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण कार भी रुक गई। नरोत्तम नगर उत्तरी निवासी प्रेम सागर पाल उर्फ पिंटू, पुतान के बेटे थे। वह रेलवे विभाग में इंजीनियरिंग ट्रॉलीमैन के पद पर काम करते थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह घर से सिधौली रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। हादसे की खबर घर पहुंचने पर परिजन वहां पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)