संभल में हाईटेंशन तार गिरने से महिला की मौत:घर में चारपाई पर बैठी थी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Nov 27, 2026 - 14:47
0
संभल में हाईटेंशन तार गिरने से महिला की मौत:घर में चारपाई पर बैठी थी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
संभल के कमालपुर कफूरपुर गांव में शुक्रवार सुबह हाईटेंशन तार टूटकर एक महिला पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के समय महिला घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी थी। सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा हादसा असमोली थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। महिला की पहचान 21 साल की यासमीन पुत्री अकबर अली के रूप में हुई है। घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली घर टांडा पर फोन करने के बावजूद किसी ने कॉल नहीं उठाई। बाद में जेई ने अपने निजी नंबर पर फोन उठाया, लेकिन तब तक यासमीन की मौत हो चुकी थी। 10 महीने का बेटा छोड़ गई यासमीन यासमीन का मायका अमरोहा जिले के मुस्तफापुर गांव में है। वह अपने पीछे 10 महीने का बेटा छोड़ गई है। पति अकबर अली ने बताया कि करंट लगने से यासमीन की गर्दन झुलस गई थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर 1:40 बजे यासमीन को दफनाया गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर की पूछताछ थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User