आगरा मेयर को निरीक्षण में मिली गंदगी:ZSO-दो सफाई निरीक्षकों को नोटिस, SNA-नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी

Nov 23, 2026 - 17:20
0
आगरा मेयर को निरीक्षण में मिली गंदगी:ZSO-दो सफाई निरीक्षकों को नोटिस, SNA-नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी
आगरा की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। सोमवार को मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने वार्ड 25 और 54 के मारुति एस्टेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नालों और आसपास के इलाकों में जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सफाई में लापरवाही मिलने पर जोनल स्वच्छता अधिकारी (ZSO) मनोज पाल और दो सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (SFI) प्रदीप गौतम व इंद्रपाल सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, सहायक नगर आयुक्त (SNA) अशोक प्रिय गौतम और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव वर्मा को भी चेतावनी दी गई है। अधिकारियों से मांगा जवाब मेयर ने निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई की वास्तविक स्थिति देखी। कई स्थानों पर नालों में गंदगी और सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी तय है। इसके बावजूद लापरवाही मिलना गंभीर है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मारुति एस्टेट क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में मिली कमियों को तत्काल दूर कराया जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इन पर हुई कार्रवाई निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User